फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका को अगवा कर मौत के घाट उतारा

Sun, 03 May 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बारात देखने गई छात्रा को अगवा कर मौत के घाट उतार  कर बालिका के शव को खेत में एक गड्ढे में छिपा दिया गया। पांच दिन बाद शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


उधर, जहां बालिका के परिजन रेप के बाद हत्या की बात कह रहे, वहीं पुलिस भी रेप की घटना से इंकार नहीं कर रही है। इसके बावजूद पुलिस ने मामले की रिपोर्ट छेड़खानी और हत्या में अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की है। मिली जानकारी के अनुसार, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की नौ वर्षीय पुत्री का शव शनिवार की देर शाम गांव के पश्चिम में एक व्यक्ति के खेत में बने गड्ढे से बरामद हुआ।

शव मिलने की जानकारी होते ही गांव मेें सनसनी फैल गई। पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद बालिका के एक परिजन ने बताया कि 28 अप्रैल को गांव निवासी एक व्यक्ति के यहां पर बारात आई हुई थी, जिसमें परिवार के अन्य बच्चों के साथ बालिका भी बारात देखने घर से गई थी, पर वह देर रात तक वापस नहीं आई।
विज्ञापन


इस पर उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद अगले दिन 29 अप्रैल को भी बालिका को परिजनों ने खोजा, पर उसका पता नहीं चला। इस पर थाने में बालिका के गुम होने की जानकारी दी, पर पुलिस ने कहा कि पता करो, पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

उन्होंने बताया कि शनिवार को एक व्यक्ति अपने खेत पर काम कर रहा था। उसे कुछ दूर से दुर्गंध लगी। जिस पर वह अन्य लोगों के साथ उसके खेत के पास प्राथमिक विद्यालय के फार्म हाउस में बनी एक व्यक्ति की झोपड़ी के पीछे पहुंचा तो वहां पर गड्ढे से बदबू आ रही थी।

जब गड्ढे के ऊपर से पतवार हटाई गई, तो उसके नीचे बालिका का शव पड़ा हुआ था। उसने बताया कि बालिका की पैजामी घुटनों तक उतरी हुई थी। उसके सिर में भूसा लगा हुआ था। उसने आशंका जाहिर की फार्म हाउस में बनी झोपड़ी में ही बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया और उसके शव को झोपड़ी के पीछे छिपा दिया गया।

उसने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की। उसने बताया कि बालिका प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा थी। वह सबसे बड़ी थी। उसके तीन छोटे भाई हैं। घटना की जानकारी होने पर एएसपी पूर्वी बीसी दुबे मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।

उन्होंने कोतवाल से आरोपी की तलाश करने के निर्देश दिए। कोतवाल श्याम बहादुर ने पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर छेड़खानी और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें