फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने घर में घुसकर लाखों का माल उड़ाया

Sun, 03 May 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरियों की घटनाओं में फिर से इजाफा होने लगा है। चोर घरों को निशाना बना रहे हैं। शहर में एक घर से चोर लाखों का जेवर लेकर चंपत हो गए। घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के चील पुरवा निवासी गुड्डू पुत्र इब्राहिम शनिवार की रात परिवार के साथ छत पर जाकर सो गए। सुबह जब परिवार के सदस्य सोकर उठे और छत से नीचे आकर घर का नजारा देखा तो भौचक्के रह गए। कमरे का ताला टूटा हुआ था, साथ ही कमरे का सामान बिखरा हुआ था।

गुड्डू ने बताया कि चोर पड़ोस की दीवार से घर में दाखिल हुए। बताया कि चोर उसके घर से दो जोड़ी झुमकी, तीन जोड़ी पायल, सोने की अंगूठी, आठ हजार नगद समेत लगभग एक लाख रुपये का सामान उठा ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली प्रभारी नागेश मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें