फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: सितंबर से खातों में पहुंचने लगेगी वृद्धावस्था पेंशन की किस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
खुशखबरी: सितंबर से खातों में पहुंचने लगेगी वृद्धावस्था पेंशन की किस्त
विज्ञापन

-सत्यापन के चलते अप्रैल से नहीं जारी हो रही है पेंशन
- उम्र पूरी कर चुके नए लोग भी अब कर सकेंगे आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। वृद्धावस्था पेंशन के जिले में तकरीबन एक लाख 33 हजार लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है। पंद्रह सितंबर के बाद इनके बैंक खाते में पेंशन की धनराशि पहुंचनी शुरू हो जाएगी। पेंशन पाने के लिए तय आयु पूरी कर चुके लोग अपना चयन कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा भी प्राप्त कर सकेंगे। क्षेत्र पंचायत कार्यालयों से लेकर विकास भवन स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में चयनित लाभार्थियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। कोई फरवरी तो कोई मार्च के बाद से बैंक खाते में पेंशन की किस्त न पहुंचने की समस्या से परेशान होकर यहां पहुंच रहा है।
विज्ञापन

पेंशन के लाभार्थियों में अपात्रों के अलावा मृतकों के खाते में रकम जाने की शिकायतें आम रही हैं। इससे शासन ने योजना के माध्यम से लाभान्वित किए जाने वालों का भौतिक सत्यापन कराने का अभियान शुरू किया था। जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्ष मवात के मुताबिक सत्यापन के चलतेे शासन ने पेंशन मद में धन आवंटित नहीं किया है। इससे चयनितों के बैंक खातों में रकम नहीं जा सकी। उन्होंने बताया कि अब सत्यापन का काम लगभग पूरा हो चुका है। बकाया औपचारिकताएं पूरी कराते हुए 15 सितंबर के बाद से सभी चयनितों के खातों में पेंशन की किस्त भेजना शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों को दूसरी किस्त का धन दिया जाना है। उन्होंने सत्यापन का काम समाप्त होने के साथ ही नए आवेदन पत्र स्वीकार किए जाने की बात भी स्वीकार की। बताया कि पात्र व्यक्ति नई पेंशन शुरू कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे। पहले एक लाख पैंतीस हजार पात्र लाभार्थी थे। मृतकों के नाम हटाए जाने के बाद एक लाख 33 हजार रह गए थे। भौतिक सत्यापन के बाद इन आंकड़ों में परिवर्तन होना तय है। वहीं नए आवेदकों का चयन होने के बाद पेंशन पाने वालों की संख्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें