फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहों पर खाकी ने लगाया दम, फिर भी असर दिखा कम

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के बाद शहर के चौराहों पर मंगलवार को खाकी की वापसी होती दिखी। कोतवाली पुलिस समेत खाकी ने चौराहों पर अपना दम भी दिखाया पर लोगों पर इसका असर कुछ ज्यादा होते नहीं दिखा। कुल मिलाकर मंगलवार को कोरोना कर्फ्यू में चौराहों पर आवाजाही जारी रही
विज्ञापन

दवा की दुकानें व बैंक आदि के खुलने से पहले तो लोग अपने घरों में दुबके से रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा और दुकानें खुली वैसे वैसे रोडों पर चहलकदमी खूब दिखी। फिलहाल सुबह आठ बजे सिनेमा रोड कोरोना कर्फ्यू का पालन करती दिखी।
कोरोना कर्फ्यू तो है लेकिन हमें तो अपने गंतव्य पर किसी तरह से पहुंचना ही है। ऐसा ही कुछ सोंच कर लोगों का मंगलवार को शहर के चौराहों व प्रमुख बस अड्डों पर टहलना जारी दिखा। खास बात ये है कि इन इन लोगों को पुलिस भी टोकती नहीं दिखी।
विज्ञापन

शहर में ही अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए ई-रिक्शा व रिक्शा आदि जब नहीं मिला तो लोग छांव में बैठे नजर आए। खासकर महिलाओं व बच्चों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पंचायत चुनाव के बाद शहर में खाकी वापस तो आ गई लेकिन कहीं न कहीं मतगणना के दो दिनों की थकान उनमें साफ दिखाई दी। चौराहों पर वह बैठे समय गुजारते दिखे। यह देखकर लोगों ने कहा कि यह भी तो इंसान हैं कहां तक काम करेंगे, खड़े रहेंगे।
नुमाइश चौराहे से मंगलवार दोपहर बेरोकटोक दोपहिया व चौपहिया वाहन गुजरते रहे। जिसके बाद आस पास के लोगों का भी यही कहना था कि अब लॉकडाउन की लोगों की आदत सी बन गई है। जरूरतों पर आखिर वह निकल ही आते हैं।
सदर बाजार में शहर कोतवाल जगदीश यादव ने पुलिस बल के साथ आते जाते वाहनों को दोपहर बाद रोकना टोकना शुरू किया। सभी को न सिर्फ चेताया बल्कि समझाया कि यह सावधानियां आप सभी के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें