फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी समर्थकों को पीटा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड की ग्राम पंचायत हसनपुर ज्योली में निर्वाचित प्रधान व उसके भाई ने साथियों क साथ मिल कर एक अन्य प्रत्याशी के समर्थक समेत दो अन्य को विवाद के बाद लाठी डंडो व धारदार हथियारों से मारापीटा।
विज्ञापन

तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक घायल की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद एएसपी ने गांव पहुंच कर जांच की। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हसनपुर ज्योली गांव निवासी उमेश कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका भाई दिनेश गांव से प्रधानी का चुनाव लड़े एक प्रत्याशी का समर्थक था।
जो चुनाव हार गया था। इस खुन्नस में सोमवार देर शाम निर्वाचित प्रधान वीरेंद्र, उनके भाई राजेंद्र, लखपत व राम पाल घर के पास आकर गाली गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी, डंडो व चाकू से हमला बोल दिया।
विज्ञापन

मारपीट की घटना में उसका भाई दिनेश, परवीन एवं दुलीचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान भाई दिनेश की मौत हो गई।
मंगलवार को एएसपी पूर्वी अनिल यादव ने गांव पहुंच कर जांच की। एसओ अमरजीत सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें