फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खादी से स्वदेशी और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 28: नुमाइश मैदान में खादी महोत्सव का शुभारंभ करते उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित साथ में अन्य। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन


- भूरज सेवा संस्थान का तीन दिवसीय खादी महोत्सव शुरू

- आमजन को खादी और स्वदेशी के प्रति जागरूक किया जाना उद्देश्य
संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। खादी के उपयोग से स्वदेशी और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित ने नुमाइश मैदान में तीन दिवसीय खादी महोत्सव के शुभारंभ पर कहा कि खादी के उत्पादों ने आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों तक की दांत खट्टे कर दिए थे।
विज्ञापन

भूरज सेवा संस्थान खादी और ग्रामोद्योग आयोग की तरफ से नुमाइश मैदान में तीन दिवसीय खादी महोत्सव और लघु उद्योग प्रदर्शनी लगाई गई है। बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित और महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। प्रदर्शनी का अवलोकन किया। भूरज सेवा संस्थान के मंत्री अशोक उपाध्याय ने बताया कि खादी महोत्सव और प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को खादी और स्वदेशी के प्रति जागरूक किया जाना है। आमजन में खादी के उत्पादों की जानकारी देना और उससे स्थानीय कारीगरों को होने वाले फायदों को बताना है। उन्होंने जिलाध्यक्ष का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर उप्र उद्योग व्यापार मंडल से अजय टंडन, विभु गुप्ता, राजन द्विवेदी, अवनीश त्रिवेदी, आशीष प्रजापति, अनिल गुप्ता और भरत पांडे व कार्यालय प्रभारी दयाशंकर अवस्थी मौजूद रहे। वहीं शुक्रवार को भी प्रदर्शनी लगी रही और लोगों ने खादी के उत्पादों की जानकारी ली और खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें