फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आज आएंगे प्रभारी मंत्री, बैठक और कार्यशाला में लेंगे भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले के प्रभारी समाज कल्याण विभाग मंत्री असीम अरुण आज (शनिवार) जिले के भ्रमण पर आएंगे। प्रभारी अधिकारी वीआईपी सिटी मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी ने बताया कि मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वह कार से सुबह 11:30 बजे हरदोई मुख्यालय पर पहुंचे। वहां पर स्वामी विवेकानंद सभागार में अधिकारियों के साथ प्रशासनिक बैठक करेंगे। जिसके बाद दोपहर दो बजे से भाजपा कार्यालय पर जिला कार्यशाला में शामिल होंगे। बताया कि सभी संबंधित अधिकारियों को प्रभारी मंत्री के भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी दे दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन






सीडीपीओ का बाराबंकी में तबादला
हरदोई। शासन से जिले में तैनाती पाई सीडीपीओ रचना मिश्रा ने यहां पर योगदान ही किया था। अभी उन्हें कोई बाल विकास परियोजना आवंटित नहीं हुई थी। वहीं शासन ने फिर से उनका तबादला आदेश बाराबंकी के लिए जारी कर दिया है। निदेशक की तरफ से जारी आदेश जिले के अधिकारियों को मिल गया है। डीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि तबादला आदेश मिल गया है, जल्द ही कार्यमुक्त किए जाने की प्रक्रिया पूरी करा ली जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें