पल्स पोलियो अभियान में लगाई गई टीमों का निरीक्षण
सीएमओ बारीकी से करें और स्वयं भी दूरस्थ बूथों पर लगी टीमों पर निगाह
रखें। रविवार को जिला महिला चिकित्सालय में बने बूथ का फीता काटकर एवं
नवजात शिशु को पोलियो ड्राप पिलाते हुए पोलियो अभियान का शुभारंभ करते हुए
डीएम रमेश मिश्र ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि अभियान में ढिलाई किसी भी
स्तर से नहीं बर्दाश्त की जाएगी, जो भी लापरवाही करें उसके खिलाफ कार्रवाई
करें। पल्स पोलियो अभियान की सफलता शत प्रतिशत सुनिश्चित की जाए। इस अवसर
पर सीएमएस डा. रंजना श्रीवास्तव, डा. विजय सिंह, डा. अश्विनी कुमार, डा.
एके गुप्ता, डा. एससी प्रसाद, डा. शमरूल हसन आदि मौजूद थे।
उधर, अब्दुल
पुरवा में पोलियो बूथ का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ स्वतंत्रता सेनानी
भोला सिंह ने किया, वहीं नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ
डा. सीके गुप्ता ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। आश्रय सेवा समिति ने
निशुल्क औषधियां बांटीं।
इस मौके पर फखरुल इस्लाम फक्कन, डा. नौशाद
सिद्दीकी, डा. राजेश वर्मा, एमएल वर्मा, अवधेश त्रिपाठी, वसीम अहमद
सिद्दीकी, आलोक श्रीवास्तव, इलियास सिद्दीकी, करुणा शंकर, अजय वर्मा,
देवेंद्र विक्रम सिंह, आशुतोष त्रिवेदी आदि थे।