सपा की प्रदेश व्यापी साइकिल यात्रा के तीसरे दिन सपा
कार्यकर्ता कई स्थानों पर पहुंचे और गांवों में लोगों को सपा सरकार की
उपलब्धियां बताईं।
फर्रुखाबाद और कन्नौज जिलों की सीमा से लगे कटियारी
क्षेत्र के गांवों में साइकिल यात्रा लेकर पहुंचे सपा के जिला सचिव संजय
कश्यप और संतराम यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ दहेलिया, कुंडापार, बेहटा,
अरवल, बेहथर आदि गांवों में सपा की नीतियों को बताते हुए कहा कि सपा ही
सर्व समाज की हितैषी है।
उधर, अन्य टोलियों द्वारा भी जिले के कई क्षेत्रों
में साइकिल चलाई गई, जबकि शहर में सपा अधिवक्ता सभा के तत्वावधान में
वकीलों ने साइकिल चलाई। साइकिल यात्रा को वरिष्ठ नेता प्रहलाद मिश्रा ने
झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर आदर्श दीपक मिश्रा, राजीव सिंपल और
वीरपाल सिंह आदि शामिल थे।