फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपात्रों को कार्डधारक बनाने पर प्रदर्शन

Fri, 07 Aug 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर ब्लाक की नगठित ग्राम पंचायत नेवादा चौगवां की अंत्योदय बीपीएल सूची में प्रधान को आरोपित कर संशोधन व विभागीय आदेशों की अवहेलना से खफा ग्रामीणों ने अन्नदाता सहायता मंच की अगुवाई में शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंप अपात्रों के नाम कार्डधारकों की सूची से हटाकर पात्रों को सूची में शामिल करने की मांग की।
विज्ञापन


अन्नदाता सहायता मंच के प्रीतेश दीक्षित ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत नेवादा ब्लाक हरपालपुर के अंत्योदय बीपीएल की सूची बगैर जांच फीड की गई थी। जिसमें प्रधान ने अपने चहेते और अपात्रों को पात्र कार्डधारकों के स्थान पर चयनित करवा दिया था।

जिसके बाद 24 जुलाई क ो इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन दिया गया, जिस पर उनके द्वारा बगैर जांच फीडिंग सूची में किसी प्रकार का संशोधन न करने का आदेश दिया गया था। पर प्रधान के दबाव में सूची में पुन: संशोधन कर दिया गया तथा पुराने व पात्र कार्ड धारकों के स्थान पर अपने चहेते अपात्र लोगों का नाम फीड भी करा दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इस दौरान जोरदार नारेबाजी की और डीएम रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपकर जांच कराकर पात्रों को सूची में शामिल करवाने की मांग की। इस मौके पर विवेक मिश्रा, जितेंद्र पांडे, सर्वेश मिश्र समेत काफी संख्या में पीड़ित ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें