फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटियारी में पहुंची साइकिल यात्रा

Fri, 07 Aug 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा की प्रदेश व्यापी साइकिल यात्रा के तीसरे दिन सपा कार्यकर्ता कई स्थानों पर पहुंचे और गांवों में लोगों को सपा सरकार की उपलब्धियां बताईं।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद और कन्नौज जिलों की सीमा से लगे कटियारी क्षेत्र के गांवों में साइकिल यात्रा लेकर पहुंचे सपा के जिला सचिव संजय कश्यप और संतराम यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ दहेलिया, कुंडापार, बेहटा, अरवल, बेहथर आदि गांवों में सपा की नीतियों को बताते हुए कहा कि सपा ही सर्व समाज की हितैषी है।
विज्ञापन


उधर, अन्य टोलियों द्वारा भी जिले के कई क्षेत्रों में साइकिल चलाई गई, जबकि शहर में सपा अधिवक्ता सभा के तत्वावधान में वकीलों ने साइकिल चलाई। साइकिल यात्रा को वरिष्ठ नेता प्रहलाद मिश्रा ने झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर आदर्श दीपक मिश्रा, राजीव सिंपल और वीरपाल सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें