फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: करवाचौथ आज, महिलाओं ने व्रत और शृंगार के लिए की खरीदारी

विज्ञापन
फोटो-10- सिनेमा रोड पर मेहंदी लगवाती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। सुहागिन महिलाओं की तरफ से रखा जाने वाला करवाचौथ व्रत आज है। महिलाएं पति की दीर्घायु की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखेंगी। खरीदारों की भीड़ से बृहस्पतिवार को बाजार गुलजार रहे। महिलाओं ने व्रत और शृंगार के लिए जरूरी खरीदारी की। पूजन सामग्री में चावल-चूरा, शक्कर की गटिया, सींक और छलनी आदि लिए।
विज्ञापन

करवाचौथ पर सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रमा के उदय होने पर पूजन-अर्चन के बाद जल ग्रहण कर व्रत का परायण करती हैं। आचार्य शास्त्री उमाकांत अवस्थी और आचार्य सनत्कुमार मिश्र ने बताया कि कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि पर करवाचौथ पूजन शुक्रवार 10 अक्तूबर को होगा। वहीं, महिलाओं ने करवाचौथ के लिए खरीदारी की। महिलाओं ने घरों और बाजार में हाथों पर मेहंदी लगवाई। दुकानों पर पसंद की साड़ी की खरीदारी की और मैचिंग की चूड़ियां लीं। वहीं, महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर में फेशियल आदि कराया।
करवाचौथ पर पूजन के लिए जरूरी सामग्री की दुकानें फुटपाथ तक सजीं। पूजन के लिए पसाही के चावल-चूरा 100-120 रुपये प्रति किलोग्राम रहे। शक्कर की गटिया, खिलौना 80 रुपये प्रति किलोग्राम, कैलेंडर 10 रुपये प्रति पीस और 14 सींक पांच रुपये में बिकीं।

फोटो-10- सिनेमा रोड पर मेहंदी लगवाती महिलाएं। संवाद

फोटो-10- सिनेमा रोड पर मेहंदी लगवाती महिलाएं। संवाद

फोटो-10- सिनेमा रोड पर मेहंदी लगवाती महिलाएं। संवाद

फोटो-10- सिनेमा रोड पर मेहंदी लगवाती महिलाएं। संवाद

फोटो-10- सिनेमा रोड पर मेहंदी लगवाती महिलाएं। संवाद

फोटो-10- सिनेमा रोड पर मेहंदी लगवाती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें