शिव विश्व कल्याण संस्थान के पदाधिकारियों और
कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष शिवसेवक गुप्ता के नेतृत्व में कारगिल विजय
दिवस के अवसर पर रविवार को शहीद उद्यान स्थित शहीद ज्योति स्तंभ पर
श्रद्धासुमन अर्पित कर शहीदों को नमन किया तथा राष्ट्र रक्षा का संकल्प
किया।
प्रदेश अध्यक्ष शिवसेवक गुप्ता ने कहा कि सन 1999 में पाक परस्त
आतंकी एवं सेना ने सीमा उल्लंघन करते हुए नापाक दुस्साहस कर कारगिल युद्ध
हम पर थोपा था। जिसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय सैनिकों ने दुश्मनों
को मौत के घाट उतार कर कारगिल की सभी चोटियों पर पुन: 26 जुलाई 1999 को
करके मातृ भूमि की रक्षा करते हुए अदम्य, अद्भुत साहस, त्याग, बलिदान देकर
मां भारती की गोद में चिर निद्रा में सो गए।
संस्थान के वरिष्ठ सदस्य उमेश
शुक्ला एवं संजीव अवस्थी ने कहा कि कारगिल युद्ध तीन माह से अधिक चला था।
वीर सैनिकों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। सेवानिवृत्त
निरीक्षक तोताराम वर्मा ने कहा कि इस युद्ध में भारतीय सेना के 527 जवान
शहीद हुए थे और 700 से अधिक घायल हुए थे।
आज के दिन शौर्य दिवस के रूप में
पूरा देश याद कर रहा है। संस्थान सदस्य अरविंद मिश्रा ने देश भक्ति गीत
सुनाकर देश पर मर मिटने का जोश भरा। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री डा.
सुरनाथ अवस्थी, आरबी सिंह, आशुतोष तिवारी, प्रदीप मिश्रा, अभिषेक गुप्ता,
नियमि गुप्ता, काजल, रजनीश आदि मौजूद थे।
उधर, भरावन में युवा भाजपा नेता
अक्षत मिश्रा ने कारगिल विजय दिवस पर वीर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित
करते हुए कहा कि हम आज घरों में चैन से तभी सोते हैं, जब हमारा भाई सीमा पर
डटा हुआ है। अतरौली के गायत्री शिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम
में कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जिनके
हिस्से में ये मुकाम आता है, खुशकिस्मत होते हैं वो जिनका खून वतन के काम
आता है।
प्रधानाचार्य प्रदीप मिश्र ने शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित
किए। इस मौके पर अरविंद बाजपेई, कल्लू प्रधान, राजाराम त्रिपाठी, रामेंद्र
बाजपेई, गोविंद प्रसाद बाजपेई, रामेंद्र मिश्र, अमरेंद्र सिंह, बृज कुमार
सिंह, दिनेश सिंह समेत कई मौजूद थे।