फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 23 Apr 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
घटना स्थल पर लगी भीड़। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मल्लावां। मल्लावां-कटरा-बिल्हौर राजमार्ग पर स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई । बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था । उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। राहगरीरों की सूचना पर पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गाड़ी और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला गंगारामपुर निवासी विनोद कुमार (48) शनिवार सुबह करीब 11 बजे खेत से घर वापस जा रहा था। कटरा-बिल्हौर राजमार्ग पर पुरानी जमुना चित्र मंदिर टॉकीज के सामने हरदोई की ओर आ रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक हेलमेट नहीं लगाए था। मौका पाकर चालक स्कॉर्पियो समेत भाग गया।

राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी। कुछ ही देर बाद वहां परिजन पहुंच गए उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पीएचसी पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि सिर में चोट लगने से खून ज्यादा बह गया था। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था । मृतक का एक 22 वर्षीय पुत्र पीयूष है।  कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह ने बताया कि मृतक के पिता महेश प्रसाद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। गाड़ी और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें