फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 20 हजार रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो 27: कमल किशोर। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
हरदोई। तहसील सदर के कमरा नंबर पांच से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय शुक्रवार को विजिलेंस टीम ने कानूनगो को गिरफ्तार कर लिया। कानूनगो ने यह रिश्वत किसान से भूमि के नक्शा दुरुस्तीकरण के लिए ली थी। टीम कानूनगो को लेकर सुरसा थाने चली गई। वहां जीरो नंबर अपराध पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। तहसील से कानूनगो को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी से मौके पर खलबली मच गई।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ब्रजलालपुरवा निवासी अनुराग नक्शा दुरुस्तीकरण के लिए लंबे समय से तहसील के चक्कर लगा रहे थे। कानूनगो कमल किशोर सिंह उनसे बीस हजार रुपये की मांग कर रहे थे। अनुराग ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन की लखनऊ इकाई में कर दी। कमल किशोर की मूल तैनाती सदर तहसील की अहिरोर सर्किल में है, जबकि भड़ायल सर्किल का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास है। महीन कुंड भड़ायल सर्किल में ही पड़ता है।
अनुराग की शिकायत पर विजिलेंस टीम शुक्रवार को जिले में आई और तहसील में किसान को रिश्वत देने के लिए कानूनगो के पास भेज दिया गया। पीछे से पहुंची टीम ने कानूनगो रंगे-हाथों पकड़ लिया। कमरा नंबर पांच से कमल किशोर की गिरफ्तारी होने की सूचना पर भीड़ लग गई। विजिलेंस टीम कानूनगो को अपने साथ लेकर सुरसा थाने चली गई। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम का नेतृत्व निरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह ने किया। सुरसा में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद टीम आरोपी कानूनगो को अपने साथ लखनऊ ले गई।
विज्ञापन

सदर तहसीलदार सचिंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि कानूनगो को पकड़े जाने की जानकारी है। एक वाद के मामले में उच्च न्यायालय आया हूं, इसलिए शिकायतकर्ता और किस काम के लिए रुपये की मांग की गई थी, कि जानकारी नहीं है। विजिलेंस टीम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें