फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के लिए ग्रामीण भड़के, किया प्रदर्शन

Sat, 03 Jan 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड बिलग्राम, सुरसा व सांडी से संबंधित ग्रामों से जंगली गायों का प्रकोप कम कराने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में बैठे ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन आठवें दिन भी न सिर्फ जारी रहा, बल्कि कोई कार्रवाई अब तक न होने से खफा ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी भी की। हालांकि, जिलाधिकारी द्वारा फिर भी कोई आश्वासन न मिल सका।
विज्ञापन


इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर के घेराव के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान प्रगतिशील पार्टी अध्यक्ष राम प्रकाश कठेरिया ने कहा कि विकास खंड बिलग्राम, सुरसा एवं सांडी के बीसों गांवों में हजारों जंगली गायों का प्रकोप जारी है। इन गायों द्वारा न सिर्फ फसलों को पूरी तरह से तबाह किया जा रहा है, बल्कि किसानों को भी गंभीर चोटें पहुंचाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारिक तौर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे किसान धरना और प्रदर्शन करने को बाध्य हुए है। कहा कि धरना प्रदर्शन में भी कोई सुनवाई न होने पर अब घेराव को विवश हुए हैं। ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी की तथा जिलाधिकारी रमेश मिश्र से वार्ता का प्रयास किया, पर सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन


किसानों ने यह भी कहा कि यदि अब जल्द इस ओर किसानों व उनकी फसलों को जंगली गायों से निजात न दिलाई गई तो किसान अब आत्महत्या करने को विवश होंगे। इस मौके पर दिनेश कुमार, सिरदार, हरीराम, रामसागर सिंह, बबलेश, किशनाल, राजेश कुमार, सालिकराम, मंगली, गंगाभगत, निरंजन आदि ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें