फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड़्डी, प्रश्न मंच और कुर्सी दौड़ प्रतियोगिताएं हुईं

Sat, 21 Nov 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
रफी अहमद किदवई इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव के पहले दिन कबड्डी प्रतियोगिता फाइनल में ए और बी टीम ने रोमांचक प्रदर्शन करते किया, जिसमें बी टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन



बी टीम के कप्तान सूरजभान ने 63 अंक पाकर जीत हासिल की, जबकि उप विजेता रही टीम ए के  कप्तान जीशान अली को मात्र 52 अंक मिले। कबड्डी प्रतियोगिता में हंसराज कुशवाहा, ज्ञानेंद्र जयंत, संतोष शर्मा, रावेंद्र, सुभाचंद्र,दरवेश का सहयोग रहा। स्कोरिंग देवेंद्र मोहन सिंह ने की।

 
इधर प्रश्न मंच प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप टीम ने 28 अंक पाकर जीत हासिल की, जबकि चंद्रशेखर आजाद टीम ने 24 अंक पाकर दूसरे व सरदार भगत टीम 21 अंक पाकर तीसरे स्थान पर रही। टीचर ऋषि कुमार तिवारी ने प्रतिभागियोेें से सवाल पूछे, जिसका प्रतिभागी बच्चों ने जवाब दिया।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता मे डा. डीडी शुक्ल, संतोष शर्मा, रामनंदनी तिवारी, परशुराम सिंह, अलखराम वर्मा, दरवेश कुमार ने सहयोग किया।


जूनियर वर्ग की कुर्सी दौड़ में मोहम्मद हस्सान, शिवम वर्मा और आकाश कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता मेें संजय कनौजिया,रामेंद्र कनौजिया,दीपक दुवे व अरुण शर्मा ने सहयोग किया।


आज होंगी यह प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम - हरदोई। जूनियर वर्ग की अंताक्षरी,जूनियर व सीनियर वर्ग की बालीवाल प्रतियोगिता होगी। रात आठ बजे से कालेज प्रांगण में विराट कवि सम्मेलन होगा।


मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव भुवनेश कुमार विशिष्ट अतिथि डीएससीएल ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट एमसी जोशी, डीएम रमेश मिश्र व जिला विद्यालय निरीक्षक योगेंद्र कुमार मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें