प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं एमएलसी डा. अशोक बाजपेई ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में प्रतिभाग करना चाहिए। इससे उनका शरीर स्वस्थ रहता है। कहा कि बच्चे संस्कारित शिक्षा ग्रहण करके अच्छे परीक्षाफल से उतीर्ण होेेंगे तो उनका भविष्य उज्जवल होगा और वह तरक्की कर सकेंगे।
डा. बाजपेई शुक्रवार को रफी अहमद किदवई इंटर कालेज के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। कहा कि देश के महान स्वतंत्रता सेनानी रफी अहमद किदवई के नाम को यह कालेज रोशन कर रहा है। इसके लिए कालेज संस्थापक प्रधानाचार्य असद अली फारुकी व प्रबंधक अरुणेश बाजपेई बधाई के पात्र है।
तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव में बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को उजागर करने का अवसर मिलेगा। प्रबध्ंाक अरुणेश बाजपेई ने प्रबंध समिति के सदस्य मोहम्मद खालिद के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें भारत सरकार से केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया है। इससे विद्यालय व जिले का गौरव बढ़ा है।
इससे पहले मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री का स्वागत स्काउड के बच्चों ने बैंड बाजे के साथ किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
इस मौके पर प्रबंध समिति अध्यक्ष असद अली फारुकी, प्रधानाचार्य कमलाकांत यादव, ज्ञानेंद्र जयंत, डा. देशदीपक शुक्ला, संतोष वर्मा, डा. नरेशचंद्र शुक्ला, पारुल दीक्षित, अरुण कुमार मिश्रा, राकेश मेहरोत्रा, राकेशचंद्र गुप्ता, पूर्व प्रधानाचार्य करुणा शंकर दीक्षित आदि मौजूद रहे। संचालन अनिल श्रीवास्तव ने किया।