सांडी में चोरी के बाद खुली अलमारी दिखाता सज्जाद वारिस। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
भांजे की शादी में शामिल होने कन्नौज गए परिवार के बंद मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। गुरुवार की दोपहर घर लौटने पर घटना का पता चला। चोर लगभग पांच लाख रुपये के नकदी-जेवर पार कर ले गए।
सांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला सरायमुल्लागंज निवासी सज्जाद वारिस पुत्र अल्हारक्खा चूड़ी का कारोबार करते हैं। उनकी दुकान नवाबगंज में है। सज्जाद के मुताबिक उनके भांजे जोएब की शादी कन्नौज जनपद के मोहल्ला हमारीटोला में थी।
चार नवंबर को वह अपनी पत्नी और पुत्री के साथ शादी में शामिल होने के लिए गए थे। मकान में ताला पड़ा था। गुरुवार की दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे लौटे तो घर के सभी ताले टूटे मिले। कमरे के अंदर रखे सेफ का ताला टूटा मिला और लॉकर भी खुला मिला।
सज्जाद ने बताया कि उनके घर में तीन लाख रुपये रखे हुए थे, वह चोरी चले गए। लगभग दो लाख रुपये के जेवर भी चोरी हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। सांडी थानाध्यक्ष रामलखन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।