फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस एक क्लिक में बैंक मानेगा पेंशनर्स जिंदा है

Wed, 26 Aug 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेट बैंक के माध्यम से कई विभागों से पेंशन पा रहे सेवानिवृत्त अफसरों, कर्मियों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें हर साल अपने जीवित होने का प्रमाण पत्र देेने को न तो लंबी कतारों में लगना होगा और न ही प्रमाण पत्र पेश करने को तमाम औपचारिकताएं पूरी करनी होगी।
विज्ञापन


अब हर साल देश के किसी भी कोने में होने पर बैंक शाखा पहुंचकर अपना सत्यापन अंगूठे से मशीन पर एक क्लिक कराकर करा सकेंगे। स्टेट बैंक ने नई सुविधा के लिए जरूरी तैयारियां पूरी करते हुए पंजीकरण शुरू कर दिया है। बस एक बार पेंशनर्स को जरूरी कागजात लेकर अपनी होम ब्रांच में पंजीकरण कराना है और पंजीकरण होने के बाद हर साल वे बस नवंबर में अंगूठे से मशीन पर क्लिक कराकर सत्यापन करा सकेंगे।

बैंक की इस पहल और सुविधा को बुजुर्गों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। इससे बुजुर्गों को काफी सुविधा होगी तथा लाचार एवं विकलांग पेंशनर्स को हर साल नवंबर में अपने जीवित होने का प्रमाण पत्र देने को लाइन लगाने समेत तमाम मुश्किलों से छुटकारा मिलने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन


इस नई सुविधा को लेकर मंगलवार को बैंक के सहायक प्रबंधक मोहम्मद उजैहर ने आनलाइन करने के बाद बताया कि इस सुविधा का लाभ उठाने को सभी पेंशनर्स का पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण के लिए पेंशनर्स को अपने साथ आधार कार्ड और पेंशन खाते की पास बुक तथा बैंक खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर वाला मोबाइल फोन एवं पेंशन पेमेंट आर्डर की कापी साथ लानी होगी, उसके बाद पेंशनर्स का बायोमैट्रिक रजिस्ट्रेशन कर दिया जाएगा, जिसके बाद वो अपने अंगूठे के माध्यम से हर वर्ष स्टेट बैंक की किसी भी ब्रांच से अपना सत्यापन करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें