प्रशिक्षु टीचरों की दो दिवसीय परीक्षा पांच परीक्षा
केंद्रों पर संपन्न हो गई। इस दौरान परीक्षा केंद्रों का डीआईओएस और बीएसए
ने निरीक्षण किया। परीक्षा के दौरान एक परीक्षा केंद्र पर दो प्रशिक्षु
टीचर अनुपस्थित रहे। परीक्षा के बाद प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित होगी।
ज्ञात
हो कि प्रशिक्षु टीचरों की परीक्षा के दूसरे दिन आर्य कन्या इंटर कालेज
परीक्षा केंद्र पर दो प्रशिक्षु टीचर अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान जिला
विद्यालय निरीक्षक योगेंद्र कुमार ने परीक्षा केंद्र जीजीआईसी और वेणी
माधव का निरीक्षण किया। जिन्हें परीक्षा शांतिपूर्वक होते मिली।
वहीं बेसिक
शिक्षा अधिकारी डा. बृजेश मिश्र ने परीक्षा केंद्र जीआईसी, जीजीआईसी, आर्य
कन्या इंटर कालेज, वेणी माधव बालिका इंटर कालेज और आरआर इंटर कालेज का
निरीक्षण किया। उन्हें परीक्षा विधिवत संचालित होते मिली। परीक्षा प्रभारी
डायट प्रवक्ता गायत्री देवी ने बताया कि लिखित परीक्षा के बाद प्रशिक्षु
टीचरों की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी।
इसके लिए एनसीआरटी से वार्ता कर
प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी। उधर, प्रशिक्षु टीचरों की
परीक्षा के लिए आए प्रश्न पत्र ऐसे थे कि उनको हल करने में प्रशिक्षु
टीचरों को पचास मिनट से अधिक का समय नहीं लगा। प्रशिक्षु टीचरों ने बताया
कि परीक्षा के नाम पर खानापूरी थी। ऐसा कोई प्रश्न नहीं था, जिसमें माथा
पच्ची करनी पड़ी हो। सारे सेमेस्टर के प्रश्न आसान थे।