फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों से भरी बस में उतरा करंट, तीन झुलसे

Wed, 30 Nov 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
करंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के अनंग बेहटा गांव में बारातियों से भरी बस हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। जिससे अर्थिंग के बाद बस के टायरों में आग लग गई। चपेट में आकर दूल्हे का पिता व बस चालक समेत तीन लोग झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में करीब 50 बाराती सवार थे।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के  अनंग बेहटा निवासी जुगुल किशोर (42) के बेटे सूरज की सोमवार को शादी थी। बारात लखनऊ जानी थी। एक बस में सवार होकर गांव से करीब 50 बराती गए थे। विदाई के बाद मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे बारातियों को लेकर बस गांव पहुंची। बस की छत पर लोहे की अलमारी व अन्य सामान लदा था।

बस गांव के अंदर रास्ते में पहुंची थी। इसी दौरान ऊपर से निकले हाईटेंशन लाइन का तार अलमारी से छू गया। जिससे हुई अर्थिंग से बस के टायरों में आग लग गई। बस में क रंट उतरने की जानकारी होते ही जुगुल किशोर, गांव निवासी दिनेश त्रिपाठी व बस चालक उमेश सिंह (40) निवासी गल्ला मंडी झुलस गए।
विज्ञापन


आस-पास के लोगों ने बांस से अलमारी में छू रहे हाईटेंशन लाइन के तार को ऊपर उठाया व बालू और पानी डाल कर टायरों की आग बुझाई। ग्रामीणों की  सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से बिजली की चपेट में आकर झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल ग्रामीणों की सजगता से बड़ा हादसा बाल-बाल टला।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें