फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत, सात घायल

Wed, 30 Nov 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माधौगंज। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे। बाइक चालक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक घायल की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया है। 
विज्ञापन

 माधौगंज थाना क्षेत्र के सेलापुर गांव निवासी सरजू का बेटा शिवाकांत (10) साथी मोहित (13) पुत्र मंशाराम के साथ साइकिल से आधार कार्ड बनवाने कस्बा गया था। आधार कार्ड बनवाने के बाद दोनों साइकिल से घर लौट रहे थे। सरजू भी किसी काम से कस्बा गए थे। उन्होंने दोनों को कोल्ड स्टोर के पास रुकने को कहा।   दोनों छात्र वहां पर रुककर सरजू का इंतजार करने लगे। इसी समय मटियामऊ की तरफ से आए तेज रफ्तार ट्रक ने शिवाकांत व मोहित को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से दोनों उछलकर रोड पर गिर गए। इससे शिवाकांत के सिर में गंभीर चोटें आई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया ।
विज्ञापन
  जहां डॉक्टरों ने शिवाकांत को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी होने पर दोनों के परिजन सीएचसी पहुंचे। शिवाकांत कक्षा चार का छात्र था और गांव के प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था। मोहित भी उसी स्कूल में कक्षा आठ का छात्र है। पुलिस ने चालक सहित ट्रक को हिरासत में  लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। प्रभारी थाना इंचार्ज ने बताया कि मामला संज्ञान में है। रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
उधर, पिहानी के गजुआखेड़ा गांव निवासी अजय कुमार (35) की घर से सल्लिया जाते समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर सल्लिया के निकट नहर पुल पर किसी वाहन से कुचल कर मौत हो गई थी। वह हेलमेट नहीं लगाए था। हादसे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर भेजा गया था। मंगलवार को शव लाए जाते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि अजय दिल्ली में मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले छुट्टी पर घर आया था। 
उधर, संडीला कोतवाली के मोहल्ला कैद सराय निवासी शुभम (22) मंगलवार सुबह मोहल्ला निवासी अनुपम (18)  के साथ बाइक से नैमिषारण्य जा रहे थे। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में प्रताप नगर चौराहा के पास तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर फिसल गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। बाइक चला रहे शुभम ने हेलमेट नहीं लगाया था। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर शुभम की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। 
उधर,  शहर कोतवाली के मोहल्ला आलूथोक निवासी ओमकार का बेटा अनुज (30) सोमवार देर रात सड़क हादसे में घायल हो गया। उधर, कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौहान थोक निवासी संजय (30) सड़क हादसे में घायल हो गया। हादसे की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
उधर, सवायजपुर कोतवाली लोनार के दुलारपुर मोड़ पर दुलारपुर निवासी आत्माराम (27) बाइक से अपने घर जा रहा था। किसी वाहन की चपेट में आ जाने से घायल हो गया। घायल ने हेलमेट नहीं लगाया था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर  सवायजपुर सीएचसी से पहुंची एंबुलेंस  घायल को उपचार के लिये जिला अस्पताल ले गई।
उधर, शाहाबाद नगर के पाली मार्ग पर गैस गोदाम के पास डाले की टक्कर से साइकिल सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमलापुर निवासी (60) वर्षीय रामपाल अपने घर से बाजार जा रहे थे। गैस एजेंसी के पास सामने से आ रहे डाला ने टक्कर मार दी। इससे उसे काफी चोटें आईं। उन्हों अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, चालक अपना वाहन लेकर मौके से  फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें