फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लाह से मांगी झमाझम बारिश

Fri, 10 Jun 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई
विज्ञापन
मस्जिद में नमाज अदा करते रोजेदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रमजान के पहले जुमे की नमाज जिले भर में अकीदत के साथ अदा की गई। रोजेदारों ने हाथ उठाकर अल्लाह से झमाझम बारिश और मुल्क की तरक्की की दुआ मांगी। शहर की जामा मस्जिद में मौलाना अकीतुर्रहमान ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन


रमजान के पहले जुमे को शहर की जामा मस्जिद में रोजेदारों का हुजूम उमड़ा तो अन्य मस्जिदों में भी रोजेदारों ने नमाज पढ़कर दुआएं मांगीं। नमाज के पहले तकरीरें भी पढ़ी गईं। पुरसुकून माहौल के बीच पहले रोजे की नमाज जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अकीतुर्रहमान ने पढ़वाई। इसके अलावा स्टेशन रोड स्थित जामा मस्जिद, मोमिनाबाद चौराहा स्थित मस्जिद, वैटगंज सहित शहर की अन्य मस्जिदों में भी बड़ी संख्या में रोजेदारों ने  नमाज अदा की।

जामा मस्जिद के इमाम ने रोजेदारों को तकरीरों में बताया कि अल्लाह की इबादत का सबसे पाक माह रमजान है। इस माह में रोजे और कुरआन की तिलावतों का एहतमाम करना चाहिए। लोगाें को अपनी इच्छाओं पर भी काबू करना चाहिए। रोजेदारों ने दुआएं करके अल्लाह की रहमत मांगी और बारिश के लिए भी दुआएं कीं। पिहानी की मस्जिदोें में भी गुनाहोें की माफी के साथ बारिश की दुआ मांगी गई।
विज्ञापन


ईदगाह के इमाम मौलाना उस्मान गनी मजाहिरी ने जुमा से पहले मौजूद लोगों से कहा कि रमजान में रोजे और कुरआन की तिलावत का एहतमाम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोजे के साथ खाना पीना ही नहीं,   बुरी इच्छाओं पर नियंत्रण करना भी जरूरी है। जुमे के दिन कई मासूमों ने रोजा रखकर इबादतें कीं। जामा मस्जिद, मस्जिद इस्लामगंज, मस्जिद फारुखे आजम, शिया जामा मस्जिद, मस्जिद सिद्दीके अकबर में भी नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें