फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मकान का ताला तोड़कर पांच लाख रुपये के जेवर चोरी

Mon, 21 Jul 2025 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। लोन्हारा के मजरा भगतपुरवा में रविवार रात चोरों ने बंद मकान को निशाना बना लिया। आशंका है कि चोर लगभग पांच लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन

भगतपुरवा निवासी सद्दीक अली अपने परिवार के साथ लुधियाना में रहते हैं। वहां वह एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करते हैं। उनकी बेटी रुखसार कासिमपुर थाना क्षेत्र के बिरौली गांव में अपने ननिहाल में रहती हैं। रविवार को वह भगतपुरवा आई थी। अपने बंद मकान को खोलकर साफ-सफाई करने के बाद रात में पड़ोस में ही स्थित बाबा - दादी के घर में सो गई थी।
सोमवार सुबह रुखसार अपने घर गई तो गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो बक्से और अलमारी के ताले भी टूटे थे। घटना की जानकारी उसने यूपी 112 पर दी। मौके पर प हुंची पुसिल ने घटना की जांच की। आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। रुखसार का कहना है कि लगभग पांच लाख रुपये के जेवर चोरी हुए हैं।
विज्ञापन

क्या क्या चोरी हुआ है यह पिता लुधियाना से आने पर ही बता पाएंगे। कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि घटना की जानकारी है। जांच की जा रही है। तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जल्द ही घटना का खुलासा भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें