फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: राजस्व निरीक्षक और बीमा अभिकर्ता के मकान से 10 लाख कीमत के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार रात चोरों ने मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के बरहुआ गांव में राजस्व निरीक्षक के मकान समेत दो मकानों को निशाना बनाया। इन मकानों से 60 हजार रुपये और करीब 10 लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी कर लिए।
विज्ञापन

बरहुआ निवासी सुबोध कुमार वर्मा राजस्व निरीक्षक हैं। उनके दो बेटे हरिप्रिय और ओमप्रिय शिक्षक हैं। सोमवार रात सुबोध कुमार और उनके बेटे अलग-अलग कमरों में सोए थे। रात में चोर पीछे की दीवार से चढ़कर मकान में घुस गए। एक कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे बक्से का ताला तोड़ दिया। यहां से 50 हजार रुपये, सोने का एक हार, आठ अंगूठी, एक जोड़ी बाला, एक जोड़ी झाला और एक जोड़ी झुमकी के साथ सोने की एक मांगबेदी, चांदी की सात जोड़ी पायल, चांदी एक हॉफपेटी और चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए।
इसके बाद चोरों ने इसी गांव में बीमा अभिकर्ता सत्यपाल वर्मा के एक मकान को निशाना बनाया। सत्यपाल और उनके परिजन अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। यहां भी चोर पीछे की दीवार से घर में घुसे। एक कमरे का ताला तोड़ा, कमरे के अंदर रखे बक्से का भी ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। यहां से 10 हजार रुपये, सोने की एक चेन, दो अंगूठी, तीन जोड़ी झाला और चांदी की तीन जोड़ी पायल चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

घटना का पता दोनों ही मकानों के लोगों को मंगलवार सुबह चला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की और वापस चली गई। सीओ मल्लावां सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि घटना संज्ञान में है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घटना का खुलासा जल्द करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें