फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त विकास आयुक्त को परिषदीय विद्यालय के पास मिली गंदगी

विज्ञापन
फोटो-30-माधौगंज के ग्राम बघौड़ा में पौधरोपण का निरीक्षण करते संयुक्त विकास आयुक्त श्रीकृष्ण त्रि? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
मंसूरपुर तिगावां में बुधवार को निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय के पास गंदगी देख जेडीसी (संयुक्त विकास आयुक्त) नाराज दिखे। उन्होंने गंदगी को तत्काल साफ कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही विद्यालय में पेयजल की टंकी ठीक कराने को निर्देशित किया। संयुक्त विकास आयुक्त कृष्ण त्रिपाठी ने विकास खंड माधौगंज के बघौड़ा गांव में पहुंचकर कराए गए विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया।
मनरेगा के तहत कराए गए पौधरोपण, व्यक्तिगत लाभार्थियों में तोताराम, भजनलाल, मिश्रिलाल आदि के पशुपालन शेड एवं निर्मित शौचालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी व प्रधान की आयुक्त ने प्रशंसा की।
विज्ञापन

टेडिया बरहस की अस्थायी गोशाला का भी निरीक्षण किया। विकासखंड मल्लावां के गांव मंसूरपुर तिगावां में प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ शौचालय के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
प्राथमिक स्कूल के सामने साफ-सफाई के निर्देश दिए। इस दौरान बीडीओ प्रमोद सिंह चंद्रौल, सचिव सुभाष चंद्र, अवर अभियंता दिनेश चंद तिवारी, प्रधान श्रीपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें