फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयु ्त निदेशक ने परखी एसीएफ की हकीकत

विज्ञापन
पिहानी सीएचसी के ग्राम राभा में एसीएफ अभियान की हकीकत जानने पहुंचीं संयुक्त निदेशक डा.अलका सिंह? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी के ग्राम राभा में एक्टिव केस फाइंडिंग (एसीएफ) अभियान की संयुक्त निदेशक ने सोमवार को कार्यक्रम की जमीनी हकीकत परखी। उन्होंने लोगों से टीबी रोगियों के बारे में पूछा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त निदेशक डा. अलका सिंह ने सोमवार को जिला क्षय रोग अधिकारी के साथ बैठक की। जिले के कुछ ब्लाकों में 22 अक्तूबर तक घर-घर टीबी रोगी खोज अभियान (एसीएफ) चलाया जा रहा है। इस अभियान की हकीकत देखने के लिए संयुक्त निदेशक ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर माइक्रोप्लान प्राप्त किया।
उन्होंने पिहानी सीएचसी पहुंचकर जांच पड़ताल करने के बाद राभा गांव में एसीएफ में कार्य कर रही टीमों से बातचीत की। ग्रामीणों से कार्यक्रम की हकीकत जानी। इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी विजय कुमार, महेंद्र यादव, कय्यूम खान, सुरेंद्र कुमार और हरिनाम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें