भाद्रमास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को भगवान गणेश का
जन्म हुआ था। इस चतुर्थी को विनायक चतुर्थी, सिद्धिविनायक चतुर्थी, गणेश
चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। गुरुवार को गणेश चतुर्थी का पर्व
श्रद्धापूर्वक मनाया गया। गाजेबाजे के बीच सिद्धिविनायक उत्सव में अपने
पदों पर विराजमान हुए तो जिले भर में जय जय गिरिजा लाल के ही स्वर सुनाई
दिए।
उधर, गजानन सेवा समिति द्वारा हरदोई सदर के महाराजा की भव्य शोभा व
कलश यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। इस बीच श्रद्धालु अबीर
गुलाल उड़ाते और ढोल नगाड़ों पर थिरकते नजर आए। शोभा यात्रा बड़े चौराहे
होते हुए बस बिल्डिंग चौराहे पहुंची, इसके बाद वंशीनगर स्थित नागेश्वरनाथ
मंदिर में पहुंची।
मंदिर मेें गणेश व रिद्धि सिद्धि की मूर्तियों की प्राण
प्रतिष्ठा पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चारण के मध्य संपन्न कराया गया। इसके
बाद विधि विधान से गणेश का पूजन, आरती की गई। इस मौके पर कलश को सिर पर
रखकर गायत्री परिवार व प्रजापति ईश्वरीय विवि की दर्जनों महिला श्रद्धालुओं
ने प्रतिभाग किया।
शोभा यात्रा में समीर सिंह, मनीष चतुर्वेदी, अविनाश
मिश्र, अनुपम पांडे, अमित त्रिवेदी, शानू मिश्र, अनूप, रामकिशोर अरविंद
सिंह आदि मौजूद थे। उधर, विनायक समिति के हरदोई के महाराजा गणेश भगवान
की दिव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आचार्य द्वारा विधि विधान
से सोमेंद्र अग्रवाल व मधु अग्रवाल की मौजूदगी में कराया गया।
इस दौरान
जूनियर व सीनियर वर्ग में कलश सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
निर्णायक मंडल द्वारा जूनियर वर्ग में गौरी मेहरोत्रा प्रथम, रीतिका गुप्ता
द्वितीय एवं शिवानी गुप्ता को तृतीय घोषित किया गया। सीनियर में प्रीति
शुक्ला प्रथम, सागर गुप्ता द्वितीय एवं अनामिका गुप्ता तृतीय रहीं।
इसके
बाद फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें निर्णायक की भूमिका में
हरगोविंद सेेठी व ग्रेश मैडम मौजूद थे। इस मौके पर अपूर्व महेश्वरी, गौरव
सिंह भदौरिया, श्याम गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल आदि मौजूद थे। उधर,
सिद्धि विनायक मराठा मंडल एवं सर्राफा कमेटी के तत्वावधान में नवें गणेश
महापूजन उत्सव के तहत गुरुवार को महाराष्ट्र से गणेश की मूर्ति का आगमन हुआ
तथा देर शाम सिनेमा रोड स्थित कंपाउंड में गणेश का जन्मोत्सव धूमधाम से
मनाया गया।
श्रद्धालुओं ने अबीर गुलाल उड़ाकर भव्य मूर्ति का स्वागत किया।
देर शाम मंत्रोच्चारण के बीच मूर्ति को सिनेमा रोड स्थित कंपाउंड में
स्थापित किया गया। इस मौके पर गणेश का भोग लगाया गया एवं उनकी स्तुति की
गई। इस मौके पर दीपक महेंद्रा, अनिल महेंद्रा, नीरज कपूर, संजीव रस्तोगी,
हरी रस्तोगी, नीरज रस्तोगी, तुका राम मराठा, प्रहलाद मराठा, सुनील मराठा
आदि मौजूद थे।
उधर, रामदत्त चौराहे पर भी गणेश पूजन उत्सव का आयोजन
किया गया। शास्त्री उमाकांत शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के बीच गणेश की
मूर्ति की स्थापना कराई। संरक्षक प्रधुम्न गुप्ता, अनिल गुप्ता, सुनील
गुप्ता, शिखर गुप्ता, दिनेश, राधा, नवधा, नवना आदि ने मंत्रोच्चारण के बीच
स्थापना कार्यक्रम में भाग लिया।