रेडक्रास समिति अध्यक्ष डा. रमेश अग्रवाल ने कहा कि
अमेरिका की स्माइल ट्रेन संस्था की मदद से जन्म से कटे होंठ एवं कटे तालू
के बच्चों का नि:शुल्क आपरेशन व उपचार कराया जाएगा। इसके लिए संस्था के
दफ्तर में 20 सितंबर को पंजीकरण होगा।
वह गुरुवार को रेडक्रास समिति के
कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। अध्यक्ष ने बताया कि संस्था की
ओर से गत वर्ष 54 बच्चों का आपरेशन कराया गया था। जिसके अच्छे परिणाम
सामने आए। अबकी संस्था द्वारा ऐसे बच्चों का पंजीकरण 20 सितंबर को सुबह 10
बजे से कार्यालय में होगा।
इसके बाद लखनऊ में विवेकानंद पाली क्लीनिक एवं
आयुर्विज्ञान संस्थान में प्लास्टिक क्रेनियोफेशियल एवं माइक्रो सर्जरी
विभाग के डा. आदर्श कुमार की देखरेख में आपरेशन व उपचार कराया जाएगा।
बच्चों को लखनऊ तक आने, जाने व रुकने और खाने आदि की व्यवस्था संस्था की ओर
से की जाएगी।
पंजीकरण के दिन ही आपरेशन की तारीख तय कर दी जाएगी। सचिव
दुर्गेश दीक्षित ने बताया कि रेडक्रास के 407 आजीवन सदस्य जिले में हैं। इस
वर्ष 21 नए सदस्य बनाए गए हैं। संस्था की ओर से तीन रक्तदान शिविर, एक
मेगा हार्ट चेकअप कैंप लगाए गए। पल्स पोलियो, पौधरोपण व योग शिविर का आयोजन
भी कि या जा रहा है।
जिला अस्पताल को टिटनिस की वैक्सीन को 11 हजार रुपये
दिए गए, वहीं कुपोषित बच्चों के लिए प्रति माह पांच हजार रुपये का सेरेलेक
वितरित कराया जा रहा है। इस मौके पर फील्ड कोआर्डिनेटर रमेश कुमार मौजूद
थे।