फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय अंबे गौरी, मइया जय श्यामा गौरी...

Sun, 09 Oct 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
अष्टमी पर्व पर श्री श्रवण देवी मंदिर में सजी मां की मूर्ति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन रविवार को घरों और मंदिरों में मां भवानी के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की गई। शहर में प्रमुख रूप से  मां श्रवण देवी मंदिर स्थित मंदिरों केअलावा आर्यकन्या पाठशाला रोड स्थित मां संतोषी माता के मंदिर सहित अन्य मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्ताें ने पहुंच कर मां के दर्शन किए और सुख समृद्धि की कामना की। भक्तों ने  श्रद्धा एवं आस्था के साथ मां के जयकारे लगाए।
विज्ञापन


 शारदीय नवरात्र महोत्सव पर अष्टमी के अवसर पर रविवार को आचार्यों ने मां को प्रसन्न करने के लिए वैदिक रीति के अनुसार मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन कराया।  शास्त्री उमाकान्त अवस्थी, शास्त्री  सनत मिश्रा ने बताया ने बताया कि लोग मां को प्रसन्न करने के लिए नवरात्र में उपवास रखते हैं। इसके साथ ही अष्टमी और नवमी के दिन विशेष हवन-पूजन होता है।

अष्टमी पर देवी भक्तों ने मां का पूजन-अर्चन के अलावा हवन भी कराया। उन्होंने बताया कि नियम और विधि विधान से होने वाले हवन-पूजन से मां प्रसन्न होकर अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।
विज्ञापन


ऊंचाथोक में मां दुर्गा के पंडाल में बरेली से आए भजन गायक कलाकार राम और श्याम ने शनिवार की रात ऐसा समां बांधा कि श्रोता झूमने को मजबूर हो गए। विधि विधान से मां दुर्गे की आरती हुई।

इसके बाद भजन संध्या में - मां मुरादे पूरी कर दे हलुआ बांटूगी... पर भक्तों ने अपनी कुर्सियां छोड़ झूमना शुरू कर दिया। इस दौरान गोपेश दीक्षित, मदन गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, बब्लू शुक्ला, बब्लू श्रीवास्तव, ज्ञानू दीक्षित, अनूप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

आयोजकों ने बताया कि सोमवार को कन्याभोज कराया जाएगा। इसी क्रम में अग्रवाल धर्मशाला में श्री श्री सार्वजनीन दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में महाअष्टमी की पूजा हुई। अध्यक्ष महेंद्र नाथ अधिकारी, सचिव डॉ. ध्रुवपद विश्वास आदि ने पूजन किया।

उत्तराखंड से आए पंचानन भट्टाचार्य ने महाष्टमी का पूजन कराया। इसी क्रम में त्रिनेत्र फाउंडेशन समिति के तत्वावधान में पंजाबी कॉलोनी स्थित दुर्गा पंडाल में भजन-कीर्तन आदि का आयोजन किया गया। आनंद दीक्षित, अमृत गुप्ता, महेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें