फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कैंसर की दूसरी स्टेज पर पहुंचे जगदीश को मिली नई जिंदगी

Fri, 17 Jan 2025 10:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
 डाॅ़ अरविंद शर्मा।  - फोटो : डाॅ़ अरविंद शर्मा।
विज्ञापन
फोटो-15- ऑपरेशन के दौरान मौजूद चिकित्सकों की टीम। स्रोतः विभाग
विज्ञापन

फोटो-16- डाॅ़ अरविंद शर्मा। संवाद

- लिंग में कैंसर की गांठ से थे परेशान, मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक ने ऑपरेशन कर निकाली गांठ
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने लिंग कैंसर की दूसरी अवस्था में पहुंचे एक मरीज को नई जिंदगी दी। मरीज ने गांठ होने के बाद उन्हाेंने कई प्राइवेट अस्पतालों में जांच कराई लेकिन समाधान नहीं निकला। पीड़ित मेडिकल कॉलेज पहुंचा। चिकित्सक ने दोबार परामर्श के बाद ऑपरेशन कर गांठ बाहर निकाल दी। मरीज की सेहत में सुधार है और एक सप्ताह में छुट्टी दे दी जाएगी।
पिहानी के सरौरा निवासी जगदीश (52) को करीब एक माह पहले लिंग में गांठ हो गई थी। गांठ की वजह से उन्हें पेशाब करने में परेशानी होती थी। पेशाब करने में हो रही परेशानियों को पहले वह नजर अंदाज करते रहे लेकिन जब दिक्कत बढ़ गई तो उन्होंने प्राइवेट अस्पताल में चिकित्सकों को दिखाया।
विज्ञापन

जिला सहित दूसरे जनपद में भी चिकित्सक को दिखाया लेकिन दवा से आराम नहीं मिला और समस्या बढ़ती गई। इसी माह 4 जनवरी को उन्होंने मेडिकल कॉलेज में इलाज शुरू कराया। डॉ. अरविंद शर्मा ने उनकी जांच की और कुछ परीक्षण कराए। उन्होंने सीटी स्कैन और एफएनएसी (फाइन निडिल एस्पिरेशन साइकोलॉजी) कराई।
विज्ञापन

इस जांच में उनके लिंग की गांठ में कैंसर के लक्षण मिले जो दूसरी अवस्था पर थे। चिकित्सक ने बुधवार को उनका ऑपरेशन किया। दो घंटे तक चले ऑपरेशन में गांठ बाहर निकाल ली गई। चिकित्सक ने बताया कि अब मरीज की सेहत में सुधार है और उन्हें एक सप्ताह में छुट्टी दे दी जाएगी। ऑपरेशन करने वालों में एनेस्थेसिस्ट डॉ. विकास चंद्रा, स्टाफ नर्स रेखा गंगवार व ओटी सहायक पूजा सोनी रहीं।

 डाॅ़ अरविंद शर्मा। - फोटो : डाॅ़ अरविंद शर्मा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें