फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांच के जार में बंद हुआ यात्री की मौत का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पिहानी के जहानीखेड़ा मार्ग पर रविवार की देर शाम निजी बस में मृत मिले यात्री की मौत राज बनकर रह गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित किया गया है। पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के गोपामऊ कस्बा के मोहल्ला सागर तालाब निवासी सुधीर कश्यप (30) पुत्र सुमेर अविवाहित था। वह बड़े भाई के साथ खेती में हाथ बंटाता था। भाई सुनील ने बताया कि सुधीर रविवार की दोपहर लखीमपुर के मैगलगंज थाने के अलियापुर निवासी बहनोई दाताराम के घर जाने के लिए निकला था। वह पिहानी से निजी बस में सवार होकर जा रहा था। जहानीखेड़ा मार्ग पर पंडरवा के पास यात्रियों ने उसे सीट पर मृत पड़ा देख परिचालक को सूचना दी थी। परिचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पास में मिले नंबर पर परिजनों को जानकारी दी थी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर ठंड से मौत होने की आशंका जताई थी। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम में सुधीर की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जिससे सुधीर की मौत का राज कांच के जार में बंद होकर रह गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें