फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: इसरा परवीन का स्मार्ट विद्यालय का माॅडल रहा सर्वश्रेष्ठ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत गुरुवार को गांधी भवन में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ, जिसमें जूनियर हाईस्कूल इटारा की इसरा परवीन के मॉडल का प्रथम स्थान मिला।
विज्ञान प्रदर्शनी में प्रत्येक विकास खंड के पांच-पांच विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी में 10 माॅडलाें का चयन किया गया। जिसमें ब्लॉक पिहानी के उच्च प्राथमिक विद्यालय इटारा की इसरा परवीन प्रथम, हरपालपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय पलिया की रचना द्वितीय, सांडी के उच्च प्राथमिक विद्यालय औरेयी के पुष्पेंद्र तृतीय रहे।
विज्ञापन

इस दौरान अंजली, समर, रानू, शोभित यादव, अहाना, रीतू प्रजापति और आदित्य ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान इसरा परवीन के स्मार्ट विद्यालय और द्वितीय स्थान पर रहीं रचना के एनर्जी पार्क मॉडल की सभी ने सराहा।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य योगेंद्र सिंह ने कहा कि प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले बच्चे राज्य स्तर की एक्स्पोजर विजिट में प्रतिभाग करेंगे। जिला समन्वयक प्रशिक्षण राकेश शुक्ला,एसआरजी आशीष मिश्र,एआरपी अभिषेक मिश्र, अभय सिंह, रजनीश देवल, वैभव सिंह, रुचि शुक्ला, अभय यादव, दीप्ति, शैलेन्द्र कुमार, सिंह राज, स्नेह सिंह, दिव्या, अंकिता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें