जिला अस्पताल में तैनात एक चिकित्सक के विरुद्ध आपरेशन के नाम पर मरीज से
अवैध वसूली की जांच शुरू कर दी गई। जांच शुरू होने से विभाग में हड़कंप मचा
हुआ है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के चांद बेहटा
निवासी उषा देवी पत्नी श्याम नारायण द्विवेदी ने जिला अस्पताल में तैनात एक
चिकित्सक पर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया था कि उसके पुत्र
अमित के एक्सीडेंट होने पर ाक की हड्डी टूट गई थी। जिसके लिए चिकित्सक ने
तीन हजार रुपये लिए थे, पर नाक की हड्डी ठीक नहीं हुई।
जब उनको दुबारा
दिखाया तो चिकित्सक ने बताया कि उसका आपरेशन करना होगा। जिसमें दस हजार
रुपये का खर्च आएगा। इस पर उसने विभागीय अफसरों को शिकायती पत्र दिया था।
महिला की शिकायत पर चिकित्सक के विरुद्ध दो सदस्यीय चिकित्सकों की टीम को
जांच सौंपी गई है।
जिसमें जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. आर सी अग्रवाल और
एसपी गौतम शामिल है। डा. आरपी अग्रवाल ने बताया कि जांच निष्पक्षता से की
जाएगी।