अब तो हद हो गई। चौक चौबारों पर लगने वाला जाम
मोहल्लों की गलियों तक पहुंच गया और इसके पीछे सबसे अहम कारण है अराजक होकर
चलने वाला यातायात।
अशराफ टोला की यह गली एमजी रोड होकर काशीनाथ वाली
गली में आकर मिलती है। सिंगल वाहन के स्थान वाली इस गली में अराजकता और
मनमानी उस वक्त देखने को मिली, जब एक गैस एजेंसी का लोडर इस गली में आ गया।
गली संकरी होने के कारण लोडर का निकलना मुश्किल हुआ तो जाम लग गया।
इसी
बीच स्कूल में हुई छुट्टी से छात्र छात्राएं भी अपने घर को इधर से निकले,
पर लोडर के कारण लगे जाम में फंस गए और व्यवस्था को कोसते नजर आए।