फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नशे में ट्रेन के सामने कूदा युवक, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर पायलट ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सीतापुर-बालामऊ रेलवे ट्रैक पर बेनीगंज के पास युवक पैसेंजर ट्रेन के आगे कूद गया। लोको पायलट ने उसे कूदता देख इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। ट्रेन की रफ्तार थम गई और युवक मामूली रूप से ही चोटिल हुआ। घायल का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। दावा है कि युवक शराब के नशे में था।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर निवासी दीपू (33) खेती करता है। पिता बलराम ने बताया कि बृहस्पतिवार रात दीपू शराब के नशे में सीतापुर से बालामऊ जंक्शन के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन के आगे कूद गया। गनीमत रही कि लोको पायलट ने दीपू को कूदते देख लिया और इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। ट्रेन रुकने तक दीपू इंजन के नीचे फंस गया। अचानक ट्रेन रुकते ही अफरा तफरी का माहौल बन गया। ट्रेन में सवार यात्री और आसपास के ग्रामीण दौड़कर आगे पहुंचे और इंजन के नीचे से दीपू को बाहर निकाला। जानकारी पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी और फिर मेडिकल कॉलेज लाई। कोतवाल कौशलेश सिंह ने बताया कि युवक का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें