समाज कल्याण विभाग से संचालित छात्रावास में प्रवेश
को शनिवार को आवेदकों का साक्षात्कार सीडीओ ने कार्यालय में लिया। विषय
संबंधी प्रश्नों के सही जवाब देने पर आवेदकोें को छात्रावास में प्रवेश की
अनुमति दी गई।
गैर जिले व ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले छात्र
छात्राओं के निवास के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा शहर में तीन छात्रावास
संचालित किए जा रहे हैं। इनमें दो छात्रावास बालक और एक बालिका वर्ग के लिए
है। जिनमे ंही रिक्त स्थानों के लिए आवेदकों का साक्षात्कार लिया गया।
मन्नापुरवा व जीआईसी छात्रावास में रिक्त स्थानों पर पिछड़ी और सामान्य
जाति वर्ग के आवेदकों का साक्षात्कार तथा बालिका छात्रावास में सभी जाति
वर्ग की आवेदिकाओं का इंटरव्यू सीडीओ आरएनएस यादव ने लिया। उन्होंने सभी
आवेदकों को एक के बाद एक बुलाकर उनसे उनके विषयों के संबंध में जानकारी ली।
सीडीओ
ने आवेदकों से किस विषय से पढ़ाई करने तथा छात्रावास में प्रवेश लेने का
कारण भी पूछा। जिस पर छात्रों ने जवाब दिए। दोपहर बाद तक चले साक्षात्कार
में रिक्त पदों के सापेक्ष अधिक को प्रवेश नहीं मिला है।
बालिकाओं के 20
रिक्त पदों के सापेक्ष सिर्फ सात आवेदन आए जिसमें से तीन का चयन हुआ, जबकि
बालकों के मन्नापुरवा छात्रावास के लिए 14 रिक्त पदों में से सात आवेदन तथा
जीआईसी स्थित 12 रिक्त पदों के सापेक्ष एक भी आवेदन नहीं आए।
ऐसे में
मन्नापुरवा के लिए दो बालकों का चयन हुआ है। इस मौके पर जिला समाज कल्याण
अधिकारी एसएस श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकाररी विनोद यादव, अधीक्षक
छात्रावास सौरभ कुमार व अस्मिता मौजूद थे।