जिले में समाधान दिवस पर अफसरों ने थानों पर पहुंच की
फरियादियों की व्यथा सुनी और उनकी समस्याओं को समाधान कराया। थाना समाधान
दिवस पर शहर कोतवाली में सदर तहसीलदार एनपी मौर्या ने पहुंचकर शिकायतें
सुनीं और उनका निस्तारण कराया।
शहर कोतवाली में दो शिकायतें आई। जिनका मौके
पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस मौके शहर कोतवाल नागेश मिश्र ,कानूनगो
हरिकृष्ण गुप्ता, लेखपाल मनोज त्रिपाठी, संजय मिश्र, वेद प्रकाश
अग्निहोत्री, बृजकिशोर तिवारी आदि मौजूद थे। जिले में अन्य सभी थानों पर भी
शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण किया गया।