डाट्स के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रम में कई पदोें के
लिए आयोजित साक्षात्कार में आवेदकों की भारी भीड़ उमड़ी। आवेदकों को अपना
नंबर आने को गर्मी में काफी देर तक बेहाल होना पड़ा।
ज्ञात हो कि डाट्स
के तहत विभाग की ओर से कई पदों के लिए आवेदक मांगें गए थे। जिनका
साक्षात्कार गुरुवार को अचल ट्रेनिंग सेंटर पर हुआ।
गुरुवार को डाटा
इंट्री, टीवी सुपरवाइजर, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर के पद के लिए आवेदकों
की सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
साक्षात्कार शुरू होने के बाद आवेदकों
की संख्या अधिक होने से आवेदकों के गर्मी में काफी देर तक इंतजार करना
पड़ा। आवेदित पदों के साक्षात्कार देर शाम तक जारी था। प्रभारी ने बताया कि
सभी पदों पर साक्षात्कार होने के बाद चयन सूची जारी की जाएगी।