फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन खाता न देने पर बीडीओ, ईओ नपेंगे

Fri, 27 Mar 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी और वृद्धावस्था पेंशन के करीब 26 हजार खाते सही कराने में हीलाहवाली पर अब जिम्मेदारों पर कार्यवाही हो सकती है। ग्राम पंचायतों, पालिका तथा पंचायतों से सही खाता न आने पर सीडीओ ने शुक्रवार की शाम तक का समय बीडीओ, ईओ को समाज कल्याण कार्यालय में निर्धारित समय तक डाटा जमा करने के निर्देश देते हुए अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


दलालों पर रोकथाम को अब शासन ने पेंशन की धनराशि का स्थानांतरण ई-एफएमएम से पात्रों के खातों में ही करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में सभी पात्रों के खाते लेकर उनको फीड करवा दिया गया, पर जब शासन स्तर से धनराशि भेजी गई तो समाजवादी पेंशन के 9091 खाते और वृद्धावस्था पेंशन के 16947 खाते गलत होने से बैंकों ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया।

बैंकों ने पेंशन खातों को रिजेक्ट कर सूचियां समाज कल्याण कार्यालय को भेज दी। सूचियां आने के बाद समाज कल्याण अधिकारी ने अफसरों के संज्ञान में खातों का दोबारा सत्यापन कराने को बीडीओ और ईओ को कंप्यूटराइज्ड सूचियां दे दी गई।
विज्ञापन


अफसरों को खातों का नंबर व पात्र के नाम का सत्यापन कराने को एक सप्ताह का समय दिया गया था, पर कई दिन बीत चुके हैं। उधर, शासन से भी लगातार खाते मांगे जा रहे हैं। सीडीओ संदीप कौर ने समीक्षा की तो अभी किसी भी बीडीओ और ईओ द्वारा सूचियां न देने की बात सामने आई।

इस पर सीडीओ ने 27 मार्च की शाम सात बजे तक का समय निर्धारित करते हुए सत्यापित सूचियां भेजने के निर्देश दिए। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी एसएस श्रीवास्तव को सभी को निर्देशित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें