हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के तेरवा गांव में रविवार दोपहर युवती ने जहर खा लिया। कछौना सीएचसी से उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां देर रात उसकी मौत हो गई।
तेरवा गांव निवासी लेखराज मजदूरी करते हैं। शिल्पी (18) इंटरमीडिएट की छात्रा थी। लेखराज ने बताया कि रविवार को दोपहर में शिल्पी ने सभी घर वालों के साथ खाना खाया। इसके बाद कमरे में चली गई। दोपहर में अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और उल्टियां होने लगीं। वह लोग उसे लेकर कछौना सीएचसी गए। वहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शिल्पी की मौत हो गई। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि जहर खाने के कारण मौत हुई है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।