फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुदेशक, शिक्षकों ने सत्यापन पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सत्यापन में अभिलेख फर्जी होने का आरोप झेल रहे दो अनुदेशकों और तीन शिक्षकों ने सोमवार को अपने जवाब बीएसए कार्यालय में दाखिल करा दिए। सभी ने सत्यापन के तरीके को गलत बताकर अपने अभिलेख सही होने का दावा किया है।
विज्ञापन

लखनऊ एसटीएफ ने जिले के दो अनुदेशकों और तीन शिक्षकों के अभिलेखों की जांच की थी। बीएसए कार्यालय को सौंपी रिपोर्ट में पांचों के अभिलेख फर्जी बताए गए थे।
इसके आधार पर बीएसए ने सुरसा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय अंटवा सरसैया में अनुदेशक संगीता पाल, उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहकमपुर में सहायक अध्यापक गीता देवी, बावन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय यासीनपुर के प्रधानाध्यापक बृजेंद्र पाल, पिहानी ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय में अनुदेशक शशिवेंद्र पाल और टड़ियावां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टड़ियावां के प्रधानाध्यापक मंशाराम को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।
विज्ञापन

सभी से 31 जनवरी तक जवाब मांगा गया था। सभी ने सोमवार को बीएसए कार्यालय में लिखित जवाब दाखिल किए। संगीता ने डेढ़ वर्ष पहले त्याग पत्र देने की जानकारी अपने जवाब में दी है।
शशिवेंद्र, बृजेंद्र, गीता और मंशाराम ने अपने अभिलेख सही बताए हैं। मंशाराम के मुताबिक उनका सत्यापन बीएड के आधार पर कराया जाना चाहिए था लेकिन बीपीएड के आधार पर कराया गया। बीएड के आधार पर नियुक्ति मिली है।
गीता व बृजेंद्र ने सप्लीमेंट्री चार्ट के आधार पर सत्यापन कराया गया है जबकि उन्होंने रेगुलर से शिक्षा प्राप्त की है। बीएसए वीपी सिंह ने बताया कि स्पष्टीकरण की समीक्षा के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें