फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्टो को घसीटते हुए डंपर दुकानों में घुसा, दो दुकानें व सामान टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। अतरौली चौराहे पर रविवार को देर रात तेज रफ्तार डंपर एक कार को टक्कर मारते हुए दुकानों में जा घुसा। इससे दो दुकानों पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि आसपास की दुकानों की दीवारों में दरारें आ गईं।
विज्ञापन

हादसे में कार चालक घायल हो गया। वहीं हार्डवेयर और इलेक्ट्रानिक की दुकान क्षतिग्रस्त होने से 19 लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
घायल कार चालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अतरौली चौराहे पर देर रात सिधौली की तरफ से आए तेज रफ्तार डंपर चालक पंचम ने भरावन की ओर से आ रही कार को चपेट में लेते हुए संडीला रोड के किनारे बनी दुकानों में जा घुसी, जिससे दो दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन

वहीं, अन्य दो दुकानों की दीवारों में दरार आ गईं। अतरौली पुलिस ने जेसीबी से कार को निकलवा कर घायल चालक शैलेंद्र निवासी हर्रैया थाना अतरौली को सीएचसी भरावन भेजा।
हादसे में पास में ही सो रहे होटल के कारीगर बाल-बाल बच गए। सधन कुमार की हार्डवेयर की दुकान ध्वस्त हो गई। इसमें दो लाख रुपये का नुकसान हुआ।
राम सहारे गुप्ता की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में टीवी, एलईडी सहित एक लाख का सामान टूट गया। बलराम के क्लीनिक का फर्नीचर व दवाओं समेत 50 हजार का नुकसान हो गया।
रिंकू मौर्य निवासी कनौरा आंत के होटल का 50 हजार का नुकसान हो गया। प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि उनकी दो दुकानें टूट गईं और दो दुकानों की दीवारों में दरार आ गई हैं। करीब 15 लाख का नुकसान हो गया है।
अतरौली इंस्पेक्टर ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि डंपर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। प्रमोद की तरफ से तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें