फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे लोहिया आवासों को पूरा करने के निर्देश

Sun, 12 Apr 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
डा. राम मनोहर लोहिया ग्रामीण आवास योजना से समग्र ग्रामों में आवासहीनों को लाभान्वित किया जा रहा है। गरीबों को आवास आवंटित कर जिम्मेदारों को निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए, पर अभी तक निर्माण कार्य पूरे नहीं हुए। इस पर शासन ने नाराजगी जता अधूरे आवासों का निर्माण पूरा कराकर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


पर अभी तक रिपोर्ट नहीं भेजी गई। ज्ञात हो कि प्रदेश सरकार ने गांवों में विकास कार्य कराने को डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना को संचालित किया। योजना से चयनित गांवों में सभी विभागों की योजनाओं और कार्यक्रमाें का क्रियान्वयन कराया जा रहा है।

समग्र ग्रामों के ही निर्धन व आवासविहीनों को छत देने को सरकार ने डा. राम मनोहर लोहिया ग्रामीण आवास योजना को भी शुरू किया, जिसमें पात्रों को आवास बनाने को 3.05 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। साथ ही रोशनी को सोलर पावर पैक भी लगाकर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


सरकार ने आवासविहीनों को छत देने के लिए धनराशि का भी आवंटन कर दिया, पर जिले में आवासों के निर्माण में लापरवाही की जा रही है। आवासों का निर्माण न होने से जहां एक ओर पात्रों को अपना घर नहीं मिल रहा, वहीं शासन की मंशाओं को भी ग्रहण लग रहा है।

जिले में अभी वित्तीय वर्ष 13-14 और 14-15 के सभी आवास का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। लोहिया आवासों का निर्माण पूरा न होने की जानकारी अब शासन को भी लग गई है। ऐसे में अब शासन स्तर से निर्माण कार्य पूरा न होने पर नाराजगी जताई। सीएम के विशेष सचिव ने सीडीओ को पत्र भेजकर कार्य पूरा करा रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें