फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज भड़का, 40 पर पारा

Tue, 19 May 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम के लगातार कड़क हो रहे तेवर लोगों को चैन नहीं लेने दे रहे हैं। गर्मी से बिलबिलाए लोगों की परेशानियों को बढ़ाने के लिए पुरवाइया ने भी अब दखल देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इस बाबत मौसम वेधशाला के प्रेक्षक की माने तो अब उमस भरी गर्मियों की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। बताया गया कि सूरज के गरम तेवरों के चलते गर्मी के तेवर 40 डिग्री के पार निकलने को एक बार फिर से बेताब हैं, जिसमें शायद ही कोई ऐसा हो जो बिलबिला न गया हो।

अभी दो दिन पूर्व ही आई आंधी और पानी से पारा कुछ भले ही लुढ़का, पर सोमवार को चली पुरवइया ने गर्मी की कमान अपने हाथों में ले ली है। इसके चलने के बाद उमस बढ़ती जा रही है, जिससे लोगों का अब उमस भरी गर्मी से पाला पड़ने लगा है।
विज्ञापन


इस बाबत मौसम वेधशाला के प्रेक्षक जयशंकर मिश्र ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री तथा न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि जिस तरह से मौसम के तेवर लगातार बदल रहे हैं, उसके चलते कुछ भी कहना संभव नहीं होगा। संभावना यही जताई जा रही कि अभी पहले उमस और बढ़ेगी और उसके बाद बारिश आदि की संभावना बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें