डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में चल रहे समर कैंप के
ग्यारहवें दिन सोमवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने अलग अलग
प्रकार की रंग बिरंगी ड्रेस पहन कर अपनी प्रस्तुति देकर सभी को तालियां
बजाने पर मजबूर कर दिया।
शिवांक गुप्ता ने घड़ी के रूप में आकर सभी को
समय के महत्व व सदुपयोग करना सिखाया, तो श्रेया, अंजली, अंश, काजल,
मुस्कान, कृति, कीर्ति, प्रगति, कृष्णा, आदित्य, शिवांशी, उन्नति जकरिया,
अभिषेक, अंबुज आदि की प्रस्तुति सराहनीय रही। इसी क्रम में आयोजित सुलेख
प्रतियोगिता में प्राइमरी वर्ग में शिल्पा वर्मा अव्वल रही।
लक्ष्मी ने
दूसरा तथा अंजली कश्यप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी सुलेख
प्रतियोगिता में मुस्कान वर्मा प्रथम, आयुषी द्वितीय और हिमांशु ने तीसरा
स्थान प्राप्त किया। सुलेख प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में मुस्कान ने बाजी
मारी। शिवांक द्वितीय तथा सौम्या तीसरे स्थान पर रहीं।
अंग्रेजी सुलेख
प्रतियोगिता के इसी वर्ग में आभा प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय तथा दिव्यांशी
तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर प्रधानाचार्या भूमिका सिंह सहित टीचर
स्टाफ मौजूद था।