फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: घायल आयुष को अस्पताल ले जाने के बजाय गला दबाकर मार डाला था

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लालपुर गांव में लापता बच्चे का क्षत-विक्षत शव मिलने की वारदात का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि आरोपी के बेटे से आयुष की पांच रुपये के लिए छीना-झपटी हुई थी। इस दौरान खड़ंजे पर गिरने की वजह से आयुष घायल हो गया था। इसी दौरान आयुष के दोस्त के पिता ने उसे उठा लिया और अस्पताल ले जाने के बजाय उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी नेतराम का पुत्र आयुष (11) 18 अक्तूबर को घर से कुछ दूरी पर गांव में खेलने गया था। इसके बाद वह लापता हो गया था। 19 अक्तूबर को पुलिस ने आयुष के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। 23 अक्तूबर को आयुष का शव गांव से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में क्षत विक्षत हालत में मिला था। जानवरों ने शव नोच लिया था। इस कारण 20 मीटर दायरे में शव के टुकड़े मिले थे। वारदात का खुलासा करने के लिए एसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस की कई टीमें लगाई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने बताया कि आयुष 18 अक्तूबर की शाम गांव में छोटेलाल उर्फ छुटकुन्ना के आठ साल के बेटे के साथ खेल रहा था। माचिस की डिब्बी को ताश बनाकर खेल रहे थे। खेल के दौरान आयुष पांच रुपये छोटेलाल के बेटे से हार गया था। आयुष ने जीतने वाले से रुपये छीन लिए और भागने लगा। इसी दौरान वह गिर गया। खड़ंजे पर गिरने के कारण उसके सिर में चोट लग गई। छोटेलाल ने यह देखा तो उसे गोद में उठा लिया। अपने बेटे से बोला कि इसे इलाज कराने अस्पताल ले जा रहा हूं। आयुष की चोट देखकर वह घबरा गया। उसने घायल आयुष को अस्पताल ले जाने के बजाय गला दबाकर मार डाला। इसके बाद शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला घुटने से मौत होने की बात सामने आई थी। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें