फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शिकायत निस्तारण में लापरवाही पर दरोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। महिला उत्पीड़न से जुड़ी शिकायत में लापरवाही पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने थाना सुरसा में तैनात उपनिरीक्षक को रविवार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि थाना सुरसा में तैनात उपनिरीक्षक मुकेश कुमार कोटार्य की ओर से महिला उत्पीड़न और अपराधों से संबंधित शिकायती प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण में औपचारिकता बरती जा रही थी। निस्तारण के नाम पर सरसरी आख्या प्रेषित की जाती थी। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी लाइन की ओर से भी रिपोर्ट दी गई है।
विज्ञापन

लापरवाही के लिए उपनिरीक्षक मुकेश कुमार कोटार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिसकी प्रारंभिक जांच संडीला क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट 7 दिन के अंदर मांगी गई है। बताया कि सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि कर्तव्य और दायित्व भलीभांति निभाएं। लापरवाही पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें