फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा पुत्र को बंधक बना लाखों की लूटपाट

Sat, 12 Sep 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशराफ टोला में शुक्रवार की मध्य रात्रि सशस्त्र बदमाशों ने एक दरोगा के घर का दरवाजा तोड़ कर लूटपाट की। इस दौरान परिजनों के विरोध करने पर उसके पुत्र को बंधक बना घर की महिलाओं लोहे की राड से पीटा। इस घटना में दरोगा की पत्नी समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर कोतवाल दलबल के मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा। जानकारी मिलने पर एएसपी बीसी दुबे, सीओ चरन सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशराफ टोला निवासी कैलाश प्रसाद वर्मा बिहार के भागलपुर में दरोगा के पद पर तैनात हैं और यहां उनका परिवार रहता है। शुक्रवार की शाम परिवार के लोग खाना खाकर सो गए थे।

रात करीब 1.35 बजे बदमाशाें ने घर के  मुख्य दरवाजे को लोहे की राड से तोड़ना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर कैलाश की पत्नी रामदेवी व पुत्र चंद्रप्रकाश जाग गए और दरवाजे की तरफ बढ़ने लगीं। इस दौरान दरवाजा टूट गया और चार बदमाश घर में घुस आए। बदमाशों के खौफ से मां बेटे कमरे में घुस गए।
विज्ञापन


जिस पर बदमाश भी कमरे में आ गए और लोहे की राड से अलमारी तोड़ने लगे। इस दौरान विरोध करने पर उन लोगों ने मां-बेटे पर वार करने शुरू कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। इसके बाद बदमाशों ने अलमारी में रखी करीब सवा लाख रुपये की नगदी निकाल ली। मां और भाई की चीखपुकार सुन छोटा बेटा विकास भी मदद को दौड़ा।

बदमाशों ने उस पर हमला बोल बंधक बना लिया। इधर दूसरे कमरे में सो रही दरोगा की विवाहिता बेटी के कमरे में बदमाश घुसे और उस पर भी लोहे की राड से हमला कर दिया। इससे वह जान बचाकर मां के कमरे की ओर भागी। बदमाशों ने इस कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ उसमें रखे जेवरात व मोबाइल निकाल लिया।

घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर कोतवाली डीपी सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा। कुछ देर बाद सीओ मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। सुबह एएसपी पूर्वी बीसी दुबे घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली।

उन्होंने बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई। बदमाश जल्द पकड़े जाएंगे। चंद्रप्रकाश ने बताया कि सवा लाख रुपये की नगदी और करीब पांच लाख के सोने के जेवर बदमाश ले गए। कोतवाल ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें